ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून के सहयोग से लक्खी गेट पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 500 से अधिक मरीजों की जांच, मुफ्त दवाइयां वितरित।
रिपोर्ट समीर चौधरी/अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून के सहयोग से लक्खी गेट स्थित अंगूर वाली मस्जिद के पास डॉ. अतीक अहमद के क्लीनिक पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद महमूद हसन, डॉ. अतीक अहमद तथा हाजी शाहिद जुबैरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और ऐसे स्वास्थ्य शिविर आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने डॉ. अतीक अहमद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से पहले भी कई स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे लोगों को काफी लाभ मिला है।डॉ. अतीक अहमद ने बताया कि ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जिया-उर-रहमान के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में सेवाएं दीं। इस टीम में डॉ. मोरुपु सुधीर, डॉ. रत्नेश पाठक, डॉ. वैभव उनियाल और डॉ. दिव्या पुनीता शामिल थीं।शिविर में 500 से अधिक मरीजों की विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा 105 मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया, जहां उनका समुचित इलाज किया जाएगा। शिविर में पेट, हृदय, गुर्दे तथा अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने के संबंध में उपयोगी सलाह भी दी।डॉ. अतीक अहमद ने ग्राफिक एरा अस्पताल की डॉक्टरों की टीम तथा विशेष रूप से जनसंपर्क अधिकारी जिया-उर-रहमान का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर सैयद हससान, दीन मोहम्मद जुबैरी, नैय्यर जुबैरी, हादी जुबैरी, मुकर्रम जुबैरी, सलमान जुबैरी, बुर्हान जुबैरी, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ