Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेककान्त ने पूर्व प्रधान के भाई के निधन पर किया शोक व्यक्त

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेककान्त ने पूर्व प्रधान के भाई के निधन पर किया शोक व्यक्त 

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेककान्त ने पूर्व प्रधान के भाई के निधन पर उनके निवास पर पहुँच कर शोक व्यक्त किया।

पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेककान्त सिंह क्षेत्र के गाँव शिवदासपुर स्थित पूर्व प्रधान जाबिर के निवास पर पहुँचे और उनके भाई अब्बास के निधन पर शोक व्यक्त किया।विवेककान्त सिंह ने कहा कि जीवन मरण एक चक्र है।जो आया है वो जाएगा लेकिन जीवनकाल में अच्छे कर्म और व्यवहार से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाना बडी बात है।अच्छे लोगों को लोग हमेशा याद रखते हैं।उन्होंने कहा कि किसी इंसान के जाने से परिवार में जो खालीपन आता है उसका भरा जाना सम्भव नहीं होता।विवेककान्त सिंह ने कहा कि इंसान को एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़े होना चाहिए।इंसान का व्यवहार इंसान का आईना होता है।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद हसन,अर्सलान प्रधान, शाहनज़र,वासु,प्रवेश चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत मे फेटी लिवर बढ़ रहे है डायबिटीज के मरीज-डॉ. संजीव मिगलानी