भारत मे फेटी लिवर बढ़ रहे है डायबिटीज के मरीज-डॉ. संजीव मिगलानी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- फेटी लिवर के मरीजों की जाँच को लेकर रंजीत नगर स्थित दयावती हास्पिटल में एक निःशुल्क फ्रांस की मशीन फ्राबोस्केन कैम्प लगाया गया जिसमें 156 लोगों से ज्यादा लोगो ने अपनी लिवर की जाँच करायी उसमें 78 लोगों में फेटी लिवर पाया गया जिसमें मरीजों का केप (Cap) स्कोर S1 S2 S3 और 52 लोगों में लिवर फ्राबोसिस (L.S.M) स्कोर पाया गया जो F1 F2 F3 स्टेज था।
डा० संजीव मिगलानी ने कहा हक फैटी लिवर ज्यादातर मोटे मरीजों में पाया जाता है एवं विभिन्न सर्वो के अनुसार हर तीसरे फैटी लिवर के मरीज को डायबिटीज होने की सम्भावना होती है। फैटी लिवर के मरीजों को थकान पेट में भारीपन, SGPT का बढ़ा होना पाया जाता है। और ज्यादातर लोग 5 से 10 प्रतिशत वजन करम करके हरी सब्जी ताजे फल और बिना मीठे के पेय पदार्थ खाकर एवं प्रोटीन की मात्रा खाने में बढ़ाकर एंव हफ्ते में 150 Minor एक्सरसाइज करके फेटी लिवर को 60 से 70 प्रतिशत कम कर सकते है। डा० नैना मिगलानी ने बताया कि प्रेगनेन्सी में फैटी लिवर होने से G.D.M. प्रेगनेन्सी में डायबिटीज की सम्भावना बढ़ जाती है आज इस कैम्प में फ्राबोस्केन के साथ लोगों की (पिछले तीन महीने का शुगर स्टेट्स) की जांच भी हुई इसमें 45 मरीजों का HBA1C 7.5 से ज्यादा मिला। इस कैम्प में ननीता सिस्टर, महताब, सिम्मी, आरती, राखी, काजल, रशिम नजमा, शालु, सन्नी, आरजू, अभिनव, अभिजित, आसिफ, रानी, वर्षा, राजकली, रोहित आदि स्टाफ का सहयोग रहा। इस कैम्प में शाईस्ता, विजय कुमार, विजेन्द्र, रिया, साहिल, कुन्ता, नीतू, जावेद, नजराना, दिनेश, शिल्पा मिगलानी, व्रिज कुमार, रेशमा, अंशुल, संजय बंसल, अनस, प्रमोद, सुधा आदि ने इस कैम्प का लाभ उठाया।
0 टिप्पणियाँ