दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने की समीक्षा बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
दिल्ली-राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कौशल विकास मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने दिल्ली स्थित अपने आवास 25 तुगलक रोड पर जिले वार समीक्षा बैठक की । जिसमें राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहारनपुर जिला अध्यक्ष शमीम अहमद भी इस बैठक में शामिल हुए।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि इस बैठक का उद्येश्य RLD टीम को मजबूत बनाना है इस बैठक में हमारे प्रिय नेता माननीय जयंत चौधरी ने 2027 के चुनाव को देखते हुए एक RLD टीम गठित करने के निर्देश दिए है जिसमें प्रत्येक जिले के गाँव में एक ग्राम संयोजक बनाने के आदेश दिए हैं जिससे जिले स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि सभी जिले 15 दिन के अंदर कमेटी बना कर कार्यालय को भेजे । RLD टीम का उद्देश्य गांव एवं वार्ड स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना मतदाताओं से निरंतर संवाद एवं संपर्क स्थापित करना तथा नेतृत्व और जनता के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना है इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर की समस्त टीम मौजूद रही
0 टिप्पणियाँ