Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज गौरक्षार्थ हेतु अपनी "गविष्ठी यात्रा" को लेकर पहुँचे सहारनपुर,कांग्रेसियों ने किया स्वागत

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज गौरक्षार्थ हेतु अपनी "गविष्ठी यात्रा" को लेकर पहुँचे सहारनपुर,कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज आज गौरक्षार्थ हेतु अपनी "गविष्ठी यात्रा" को लेकर सहारनपुर पहुंचें । इस अवसर पर उनके स्वागत हेतु एक विशेष कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा जनता रोड, पुवारका स्थित शिवालिक गार्डन में किया । 

संदीप सिंह राणा ने कहा कि गाय हमारी माता और हम सभी गौ संरक्षण का संकल्प लेकर देश व प्रदेश की सरकारो से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं । कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि गौसंरक्षण के इस राष्ट्रीय आंदोलन में हम सभी को  गाय की रक्षा का संकल्प और व्रत लेना चाहिए और इससे ही भारतीय संस्कृति की रक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा ।शंकराचार्य जी के आगमन से पूर्व पंडित आत्माअनुभवी महाराज, पंडित दीपक अग्निहोत्री जी, पंडित रोहित कौशिक, पंडित वासुदेव महाराज, पंडित शुभम वत्स, पंडित दुष्यंत शर्मा ने गौमाता के संरक्षण पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राणा, उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सुरेश पुंडीर, रजनीश प्रधान, जिला सचिव कुणाल शांडिल्य, कार्तिकेय राणा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, अक्षय चौधरी, मनीष सहगल, रीता बब्बर, घनश्याम छंगानी, शाजिद अली बिजोपुरा, पवन राणा, राजू प्रधान, मनिंदर राणा, शिवकुमार राणा, मदन सिंह, संजीव प्रधान, संजू, आदित्य राणा, रोहन शर्मा, सोहन शर्मा, निर्देश सैनी, रवि राणा आदि सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत मे फेटी लिवर बढ़ रहे है डायबिटीज के मरीज-डॉ. संजीव मिगलानी