Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ जॉन फिन्बे, यूनानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद् कलीम  उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन यूनानी कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना और ग्लोकल लॉ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. शोभा त्रिपाठी , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री जमीरुल इस्लाम , उप प्राचार्य आयुर्वेद कॉलेज डॉ जगमोहन, हॉस्पिटल इंचार्ज श्री जोगिंदर रोहिल्ला और ग्लोकल् लॉ स्कूल की डीन डॉ अतिका  बानो सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।योग प्रशिक्षक श्री गिरीश ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि श्री सैयद निजामुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ जॉन फिन्बे ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। डॉ. कलीम ने योग को आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न तनाव और रोगों से मुक्ति का प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। योग दिवस के सफल आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से श्री गिरीश जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ