पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमन मलिक/डाँ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष अनिल गुर्जर एडवोकेट व दस्तावेज लेखक अध्यक्ष सोनू चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।बैठक का संचालन उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एडवोकेट ने किया।बैठक में सर्वसम्मति एवं हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर निर्णय लिया गया कि जब तक राज्य सरकार द्वारा पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली का पारित आदेश के विरोध स्वरूप सभी अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखक गण 23 जून को रजिस्ट्री कार्य से विरत रहेंगे तथा सभी अधिवक्तागण न्यायालयों में भी उपस्थित होने में असमर्थ रहेंगे।इस दौरान अनिल गुर्जर,अकलेश कुमार सैनी, प्रवीण कुमार,शारिक अंसारी,सचिन चौहान, शुभव जैन,अमित कुमार, मंजू देवी,संजय कुमार सिंघल,संजीव कुमार, अर्जुन सिंह, प्रवीण सिंह पुंडीर आदि अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक व मुंशी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ