Ticker

6/recent/ticker-posts

2027 की हज यात्रा के लिए 22 जून से 20 जुलाई तक जमा करें आवेदन-हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब

2027 की हज यात्रा के लिए 22 जून से 20 जुलाई तक जमा करें आवेदन-हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ समाजसेवी व हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि आगामी 2027 की हज यात्रा के लिए 22जून 2026 से आवेदन जमा किए जा रहे हैं।जो लोग हज पर जाना चाहते हैं वो अपने पासपोर्ट व अन्य कागज़ात तैयार करा कर शीघ्र आवेदन जमा करा दें।

हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के स्थानीय हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद अय्यूब ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2027 की हज यात्रा के लिए 22 जून 2026 से आवेदन जमा कराए जा रहे हैं जो आगामी 20 जुलाई तक जमा कराए जाएंगे।जो लोग अगले साल हज पर जाना चाहते हैं वे अपने पासपोर्ट (मशीन पर पठनीय और 31/12/2027 तक वैध हो) जल्द से जल्द तैयार करा लें और दूसरे ज़रूरी कागजात भी तैयार करा लें।उन्होंने कहा कि पहले तैयारी करने का फ़ायदा ये होता है कि अगर पासपोर्ट या किसी दूसरे दस्तावेज़ में कोई कमी हो तो उसे अंतिम समय से पहले सही करा लिया जाए।हाजी मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि पासपोर्ट,दूसरे दस्तावेज़ या हज के बारे में किसी को भी कुछ भी जानकारी लेनी हो तो वह नगर पंचायत कार्यालय के निकट हमारे ऑफिस में हमसे संपर्क कर लें।इस विषय पूरी जानकारी निशुल्क दी जाएगी और इसके अलावा जो भी मुमकिन होगी वह मदद भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा ही जम्मू कश्मीर में पार्टी का झंडा फहराएंगे-चौधरी नीरपाल