युवा ही जम्मू कश्मीर में पार्टी का झंडा फहराएंगे-चौधरी नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
जम्मू कश्मीर-श्रीनगर बड़गाम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का रालोद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि अब हम जम्मू कश्मीर में भी मजबूत होते जा रहे है।में खासतौर से अपने युवा अध्यक्षों को बधाई देता हू कि वो गांव गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल का प्रचार प्रसार कर रहे है, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा उत्तर प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक पहुंच रही है।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी युवाओं को कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से रोजगार देने का काम कर रहे है। और हमारे राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी संगठन को मजबूती देने में जुटे हुए हैं।उसी मेहनत का परिणाम है कि राष्ट्रीय लोकदल जम्मू कश्मीर में भी मजबूत हो रहा है।आने वाले समय में हम जम्मू कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।इस दौरान बशीर अहमद डार,डॉ हमीद,शिराज मलिक,मो.अशरफ,इरफान हमीद,मो.आरिफ,मो. शाकिब,मुज़मिला, तबाना,शहज़ादा आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ