साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में हुआ शर्बत वितरण का भव्य आयोजन
डिस्पोजल रहित छबील सेवा ने दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का बड़ा संदेश
गुरुघर के सेवादारों ने मीठे ठंडे शरबत की लगाई छबील,राहगीरों को दी गर्मी से राहत
सेवा और जनहित के उद्देश्य से लगाई गई छबील,हजारों लोगों ने पहल की करी सराहना
रिपोर्ट अमित मोनू यादव
सहारनपुर-मंगलवार को हकीकत नगर तिराहा,श्री रामलीला मैदान के सामने साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस पावन अवसर पर सेवादारों ने राहगीरों और वाहन चालकों को रुक-रुक कर ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। भीषण गर्मी के बीच लगाई गई इस छबील ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।
वही सेवादारों का उत्साह और सेवा भावना देखते ही बनती थी। छोटे-बड़े सभी श्रद्धालु इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आए। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने भी छबील पर रुककर ठंडा मीठा पानी ग्रहण किया, दोपहर से शाम तक चले इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने शीतल जल का आनंद उठाया।(विशेष) डिस्पोजल रहित छबील सेवा की सर्व समाज ने करी प्रशंसा


0 टिप्पणियाँ