100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान मे पुराना कलसिया रोड पर लगाया गया शिविर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज खाता खेड़ी के साथ लगते स्थित स्थित मलिन क्षेत्र पुराना कलसिया रोड स्थित एक पैलेस मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कैम्प का लाभ लेने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग करके उनकी आवश्यकता अनुसार सभी जाँच करके, आवश्यकता अनुसार दवा वितरित की जा रही है एवं कैम्प स्थल पर ही डिजिटल एक्स रे मशीन लायी गयी जिस पर आवश्यकता अनुसार एक्स किये गये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार के आदेश और जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ मौजूद रही जिसमे चिकित्सा अधिकारी डा राम मोहन राठौर,वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पँवार , टीबीएचवी संजय कुमार, अभिषेक यादव एक्स रे टेक्निशियन अंकुश कुमार,फार्मासिस्ट शुभम कुमार,इम्पेक्ट इंडिया के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिंनेटर साहिल, नर्सिंग ऑफिसर सन्नी कुमार एवं पायलट विशाल सैनी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ