Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम ई ने टीम एन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम ई ने टीम एन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए वंश तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया

प्रतियोगिता में अंकित कुमार को बेस्ट बल्लेबाज, अर्जुन सैनी को बेस्ट गेंदबाज तथा नमन पाल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-12 समर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला टीम एन और टीम ई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम ई ने टीम एन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 

फाइनल में टीम ई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम एन ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्ण ने 38 और अंकित ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ई की ओर से अक्ष और स्वास्तिक ने एक-एक विकेट लिया। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ई ने 14.4 ओवर में चार विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से वंश ने 32 और नक्ष ने 19 रन का योगदान दिया। टीम एन की ओर से जावेद ने दो तथा नमन पाल ने एक विकेट हासिल किया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए वंश तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में अंकित कुमार को बेस्ट बल्लेबाज, अर्जुन सैनी को बेस्ट गेंदबाज तथा नमन पाल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया
समापन अवसर पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन रणधीर कपूर, कोच राजीव गोयल टप्पू, संजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

व्यापारी दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करें-विवेक मिनोचा