Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने पैगम्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाली नाज़िया इलाही खान के ख़िलाफ़ ज्ञापन इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को सौंपा

जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने पैगम्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाली नाज़िया इलाही खान के ख़िलाफ़ ज्ञापन इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को सौंपा

रिपोर्ट अमन मलिक /डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने पैगम्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने वाली नाज़िया इलाही खान के ख़िलाफ़ कार्रवाही किए जाने को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को सौंपा।

जमीयत उलेमा ए हिन्द के ज़िला उपाध्यक्ष मौलाना शमशीर क़ासमी के नेतृत्व में कोतवाली पहुँचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि नाज़िया इलाही खान नामक महिला लगातार इस्लाम और मुसलमानों को लेकर ग़लत टिप्पणियां करती रहती है।इस बार एक पॉडकास्ट में उसने पैग़म्बर ए इस्लाम और अम्मा आयशा के बारे में बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है जो बेहद शर्मनाक है जो इस्लाम धर्म के लोगों का दिल दुखाने वाली,भावनाओं को आहत करने वाली और गैर कानूनी कृत्य है जो क्षमा के योग्य नहीं है।जानबूझकर इस तरह की बयानबाजी करना एक धर्म के लोगों को मानसिक आघात पहुंचाता है।ज्ञापन में नाज़िया इलाही खान के ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी कार्रवाही की माँग की गई है।इस दौरान जमीयत उलेमा ए हिन्द के ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना मुक़र्रम हुसैन,मुफ़्ती उमेर, मौलाना क़मर, अब्दुल क़ादिर, कारी शादाब,हाफ़िज़ सालिक सैफ़ी,हाफ़िज़ मुज़म्मिल, हाफ़िज़ नदीम,मौलाना सोबान, हाजी मोहम्मद अय्यूब,अहसान मलिक, शमशीर इदरीसी, जावेद,अनीस,कलीम,कारी तनवीर,सरवर मिर्ज़ा,इंतेज़ार,ख़ुर्शीद, कारी अनीस,कारी सलमान, मौलाना मुनव्वर,कारी आबिद,साकिब,अम्मार,अयान,मुर्सलीन, अमज़द,मशकूर मलिक, लुक़मान, हुसैन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

"द ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट" का आयोजन आज, कलाकार दिखाएंगे अपना जादू