Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ ममता सिंह बनी एम के पी पीजी कालेज में स्थायी प्राचार्या

 डॉ ममता सिंह बनी एम के पी पीजी कालेज में  स्थायी प्राचार्या      

रिपोर्ट सुधीर सोहल

रामपुर मनिहारान- प्रख्यात शिक्षाविद व लेखिका डॉ  ममता सिंह ने उत्तराखण्ड तराखंड के प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय एम के पी  पीजी कालेज में  स्थायी प्राचार्या के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।डॉ ममता सिंह के प्राचार्या नियुक्त होने पर कस्बे वासियों ने हर्ष जताया है

गौरतलब है कि रामपुर मनिहारान कस्बे मे शिक्षक दंपति ओंकार सिंह व व जगवती देवी के घर जन्मी डा ममता सिंह ने उच्च शिक्षा हासिल करने के पश्चात एक स्नेहिल संस्था के माध्यम से समाज सेवा मे कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं दूसरी और  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराने का काम किया है  उनकी सामाजिक क्षेत्र में कला के माध्यम से जनजागरण के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान रहा है।डॉ ममता की सिंह भारतीय संस्कृति, कला इतिहास, महिला सशक्तिकरण विषयक 22 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं । एम के पी कालेज के संदर्भ में डा सिंह ने कहा कि प्रदेश ही नही देश का प्रतिष्ठित कालेज है , लगभग एक दशक बाद स्थायी प्राचार्या की नियुक्ति हुई है  इसलिए जिम्मेदारी बड़ी है तो पद न समझकर दायित्व के रूप में काम करना होगा। उधर डॉ ममता सिंह के उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एम के पी  पीजी कालेज में प्राचार्या का कार्यभार संभालने की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक कस्बे रामपुर मनिहारान में हर्ष की लहर व्याप्त है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

"द ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट" का आयोजन आज, कलाकार दिखाएंगे अपना जादू