Ticker

6/recent/ticker-posts

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने सहारनपुर के शिव धाम में किए भोलेनाथ के दर्शन

भगवान शिव की नगरी में गूंजा सनातन का संदेश, 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने सहारनपुर के शिव धाम में किए भोलेनाथ के दर्शन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -सहारनपुर स्थित शिव धाम उस समय आध्यात्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के अद्भुत वैभव का साक्षी बने जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा  वरिष्ठ उद्यमी एवं एनआरआई अजय गुप्ता के बुलावे पर उनके साथ भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच आचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज गिरि ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्र पूजन संपन्न कराया 

इस दौरान अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष विश्व शांति, मानव कल्याण, सामाजिक सौहार्द और समृद्धि की प्रार्थना की - शिव धाम मंदिर समिति ने सभी अतिथियों का पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार अंगवस्त्र, पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, वरिष्ठ समाजसेवी मसूद बदर, वरिष्ठ पार्षद मंसूर बदर  राजीव गुप्ता और सरदार परमिंदर सिंह सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे  यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा का जीवंत उदाहरण बन गया - जहाँ विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान शिव के दर्शन और वैदिक परंपराओं के प्रति व्यक्त श्रद्धा ने यह संदेश दिया कि भारत की आध्यात्मिक विरासत सीमाओं से परे पूरी दुनिया को जोड़ने की शक्ति रखती है

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजीव तोमर एडवोकेट बनाए गए राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष