Ticker

6/recent/ticker-posts

राजीव तोमर एडवोकेट बनाए गए राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

राजीव तोमर एडवोकेट बनाए गए राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

नई दिल्ली-  केंद्रीय कार्यालय 8, महादेव रोड पर नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जो जिम्मेदारी राजीव तोमर को दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाना है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है।  इस दौरान चौ नीरपाल सिंह,प्रबुद्ध कुमार,रजनीश मलिक,ओ डी त्यागी, कमलेश मलिक, मनमोहन सिंह,अमित त्यागी, रेयान त्यागी,अनिल कुमार, सोनिका आनंद,पूनम चौधरी सभी नेताओं ने राजीव तोमर एडवोकेट को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया। और राजीव तोमर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनको बधाई शुभकामनाएं दी। संचालन मनमोहन सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल