Ticker

6/recent/ticker-posts

युवराज व अश्मित तोमर के शतकों की बदौलत ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

युवराज व अश्मित तोमर के शतकों की बदौलत ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-बड़गांव रोड स्थित गांव चैहडी में स्थित ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी एवं डॉ. अम्बेडकर एलेवेन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ जिसमें ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए।

जिसमें ओपनर बल्लेबाज युवराज खटाना ने 116 गेंद में 16 चौके की मदद से 157 रन बनाए और अश्मित तोमर ने 84 गेंद में 15 चौके लगाकर 102 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी वही ओर चेतस ने 34 गेंद में 41 रन बनाए तथा आरव कप्तान ने 9 गेंद में 14 बनाए बनाकर 3 विकेट झटके तथा अंकित कश्यप , निखिल, गोपाल ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी अम्बेडकर एलेवेन सहारनपुर की टीम ने 384 स्कोर का पीछा करते हुए 260 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें ओपनर बल्लेबाज देवांश ने 73 गेंद में 18 चौके लगाकर 104, अंकित कश्यप ने 19 गेंद में 14 बनाए, आयुष ने 22 गेंद में 6 रन, कुणाल ने 25 गेंद में 15 रन, श्रेयश 20 गेंद में 8 रन बनाएं। वहीं खुशाल ने 2 विकेट ओर अर्णव, उमेर ने 1-1 विकेट चटकाए। वहीं ट्रफ स्टार क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच विशाल स्कोर 123 रन से जीत लिया। निर्णायक मंडल में कुछ आयुष चौधरी, अंश व उमर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिवस