Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर यू.पी. नर्सिंग होम एसोसिएशन, सहारनपुर शाखा द्वारा शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी. के. गुप्ता एवं सचिव डॉ. राहुल सिंह ने वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. गोयल, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जयपाल चंद तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस. एस. गोयल के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण भाव से अनगिनत लोगों को नया जीवन मिलता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस ऐसे समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में डॉ. महेश गोयल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नरेश नोसरान, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. विकास अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम