श्रध्दा से की गई भक्ति का फल अवश्य मिलता है-नक्षत्र पँवार/चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान
रिपोर्ट अमन मलिक डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-श्री अमरनाथ यात्रा सेवा संघ के तत्वावधान में बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी के दर्शनों के लिए यात्रियों का एक जत्था पूजा अर्चना के बाद बम बम भोले-हर हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना हुआ।
श्री अमरनाथ यात्रा सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजा अर्चना की गई।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, संजय गुप्ता, मदनलाल बाठला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वक्ताओं ने कहा कि श्रध्दा से की गई भक्ति का फल अवश्य मिलता है।देवों के देव महादेव सदा अपने भक्तों की सहायता करते हैं और आशीर्वाद देते हैं।श्री अमरनाथ यात्रा सेवा संघ द्वारा यात्रियों के जत्थे को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना किया गया।इस दौरान संजय गुप्ता,राजपाल बाठला,रविंद्र चौधरी, मनोज शर्मा बॉबी,शुभम चौधरी योगेंद्र चौधरी, अर्जुन सिंह,जसबीर चौधरी, सन्नी,, पप्पू सिंह,आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ