Ticker

6/recent/ticker-posts

सौर ऊर्जा आज के समय की ज़रूरत है।इसके उपयोग से बिजली ख़र्च में कमी और पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

सौर ऊर्जा आज के समय की ज़रूरत है।इसके उपयोग से बिजली ख़र्च में कमी और पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की ज़रूरत है।इसके उपयोग से बिजली ख़र्च में कमी और पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौसरान ट्रेडर्स के नए सोलर शोरूम का उद्घाटन प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने किया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की जरूरत है। इसके उपयोग से बिजली खर्च में कमी आने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से सोलर उपकरण अपनाने की अपील की।शोरूम संचालक विकास सैनी ने बताया कि यहां सोलर पैनल, इन्वर्टर, लाइट सहित सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को किफायती और भरोसेमंद विकल्प मिलेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि आने वाले समय मे सौर ऊर्जा का महत्त्व बढ़ता जाएगा।सौर ऊर्जा अपनाने के लिए सरकार जनता को सब्सिडी भी दे रही है। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी चंद सैनी, राकेश सैनी, अनिरुद्ध सैनी, राहुल, दीपक, प्रमोद कौशिक, सागर, विक्रम कदम, सौरव, निक्की, मोहर सिंह, शिवम, प्रदीप, जोगेंद्र चौधरी,शाहान अहमद आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सौर ऊर्जा आज के समय की ज़रूरत है।इसके उपयोग से बिजली ख़र्च में कमी और पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी-राज्यमंत्री जसवंत सैनी