Ticker

6/recent/ticker-posts

दानवीर भामाशाह की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

दानवीर भामाशाह की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सभी ने देखा सजीव प्रसारण

नगर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा सर्वाधिक कर देने वाले 10 व्यापारियों एवं उद्यमियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को  ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वाधिक कर देने वाले 10 व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया।मुरादाबाद में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सभी ने सजीव प्रसारण देखा। 

जिला प्रशासन, राज्य कर और संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे। सम्मानित किए जाने वाले व्यापारियों में जनपद में सबसे अधिक टैक्स देने वाले 10 व्यापारियों माया अप्लायंस करनल संजय मिढ्ढा, टेरेस बिस्टरो से श्री माणिक ठकराल, शांति इंटरप्राइजेज, राकेश कॉन्ट्रैक्टर से श्री राकेश राणा, सचदेवा इंटरप्राइजेज श्री नरेंद्र कुमार सचदेवा, श्री वीरेंद्र कुमार कॉन्ट्रैक्टर से श्री वीरेंद्र कुमार, कपिल मोटर्स से श्री बृजेश कपिल, पारसमणी इंटरप्राइजेज से श्री दिव्यांशु जैन, गोपाल फॉरवर्डिंग से श्री विवेक गुप्ता, ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा0लि0 को शील्ड, सर्टिफिकेट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी के साथ विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों श्री शीतल टंडन, श्री रमेश अरोड़ा, श्री रवींद्र मिगलानी, श्री विवेक मनोचा, श्री जयवीर राणा, श्री मुकुंद मनोहर गोयल, श्री अजय शर्मा, श्री राधेश्याम नारंग, श्री दीपांशु गोयल, श्री प्रदीप टायल, श्री ईश्वर दयाल गोयल, श्री अमित जैन, श्री रोहित घई, श्री नरेश धीमान, श्री नुसरत साबरी, श्री हरपाल वर्मा, श्री संजीव कक्कड़, श्री नीरज अरोड़ा, श्री अमित गर्ग, श्री अंतरिक्ष अरोड़ा, श्री सुनील शर्मा, श्री अरुण, श्री सचिन घई, श्री हर्ष डाबर, श्री पंकज गुप्ता, श्री नरेश गोयल, श्री अश्वनी अरोड़ा, श्री रजत मित्तल, श्री अनुराग मालिक, श्री यशवंत बत्रा, श्री आलोक, श्री राजकुमार मक्कड़, श्री शेखर ठकराल, श्री कनिष्ठ जैन, सरदार राजेन्द्र, श्री पवन गोयल, श्री सनी मल्होत्रा, श्री राजीव, श्री पवन कुमार शर्मा, श्री चिराग गुप्ता, श्री अंकित जैन, श्री रमन गांधी, श्री मनोज ठाकुर, मेजर एस0के0सूरी, श्री सुरेंद्र मोहन, श्री सोनू त्यागी, श्री संगम अरोड़ा, श्री आशीष वासन, श्री संजय शर्मा, श्री अभिषेक, श्री विनम्र गांधी सहित अन्य व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यापारियों को भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया है। सभी व्यापारियों द्वारा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना को सराहा गया। 
विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर ने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूँ। हम सब एक दूसरे के अंग है। आज व्यापारी भयमुक्त है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज बेहतर विद्युत व्यवस्था, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिली है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की और तेजी से अग्रसर है। सरकार ने व्यापारियों का सम्मान करने का कार्य किया है। आपके द्वारा दिए गए कर से ही विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी सरकार ने बहुत प्रगति की है। व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए  बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।  उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा माहौल बना है। किसी व्यक्ति का कहीं पर शोषण नहीं होने दिए जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 श्रीमती रूबी, अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड-2 श्री विजयानन्द पाण्डेय, उपायुक्त राज्य कर श्री अरुणेश कुमार यादव, संयुक्त आयुक्त राज्यकर अमित पाठक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बुराइयों का त्यागकर शिक्षावान व धैर्यवान बने-आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी