Ticker

6/recent/ticker-posts

दानवीर भामाशाह जयंती पर समाजसेवी अर्चित अग्रवाल सम्मानित

दानवीर भामाशाह जयंती पर समाजसेवी अर्चित अग्रवाल सम्मानित

रिपोर्ट सुधीर सोहल

सहारनपुर - युवा वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के तत्वावधान में दान, सेवा और समर्पण के प्रतीक दानवीर भामाशाह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष  अर्चित अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

स्थानीय वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक  संजय गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष महावीर गुप्ता  ने समाजसेवी पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गोयल व सुशील अग्रवाल की अध्यक्षता में समाजसेवी अर्चित अग्रवाल को सम्मान प्रदान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्चित अग्रवाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सभी आयोजक सुंदर आयोजन के लिए बधाई के पात्र  है इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाह के त्याग और समर्पण को याद किया और अर्चित अग्रवाल के सामाजिक कार्यों की सराहना की।इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नगर निगम के उप महापौर मयंक गर्ग,युवा संरक्षक पुण्य गर्ग, मनोज गोयल,युवा जिला अध्यक्ष शुभम गोयल, युवा जिला महामंत्री सचिन गोयल,युवा जिला कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दानवीर भामाशाह जयंती पर समाजसेवी अर्चित अग्रवाल सम्मानित