Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

सहारनपुर में जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

जिला रायफल क्लब सहारनपुर एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन

 प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं जनपद के अर्न्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर - जिला रायफल क्लब सहारनपुर एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सब यूथ/ यूथ/ जूनियर वर्ग में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया। जिसमें खिलाडियों ने प्रतिभाग कर शूटिंग खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया।

सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह एवं जिला रायफल क्लब सहारनपुर के सचिव देव सुमन चौहान के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहारनपुर मण्डल के आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार एंव विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा शूटिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को आशीष वचन दिये गये तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तत्पश्चात विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं जनपद के अर्न्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
प्रतियोगिता मे सब यूथ बालक एयर पिस्टल में सुखजीत चौधरी ने स्वर्ण, अयान कौशिक ने रजत, अर्थव छिब्बर ने कांस्य। सब यूथ बालिका एयर पिस्टल में तितिक्षा राना ने स्वर्ण, स्मृति पवार ने रजत, सीरतिका ने कांस्य। सब यूथ बालक एयर रायफल मे मो0 अलतमस ने स्वर्ण, अहिल खान ने रजत, निंकुज पाल ने कांस्य। सब यूथ बालिका एयर रायफल में तबिसा मल्होत्रा ने स्वर्ण, प्रतिभा चौहान ने रजत, कबिवा ताज ने कांस्य। यूथ बालक एयर पिस्टल में वेदांत राज चौधरी ने स्वर्ण, शुभ ने रजत, मो0 सुहेल ने कांस्य। यूथ बालिका एयर पिस्टल में अंशु सिंह ने स्वर्ण,  श्रीतोमर ने रजत, सिमरन चौहान ने कांस्य। 
यूथ बालक एयर रायफल में अंशुमन ने  स्वर्ण, अभान ने रजत, आर्य पवार ने कांस्य। यूथ बालिका एयर रायफल में मुद्सरी ने स्वर्ण, अविशा राठी ने रजत, अयाना ने कांस्य। जूनियर बालक एयर पिस्टल में निगम ने स्वर्ण, हरप्रीत सिंह ने रजत, विकसित पवार ने कांस्य। जूनियर बालिका एयर पिस्टल में अदिति ने स्वर्ण, अराध्या सैनी ने रजत, प्रियाद्वीप लाम्बा ने कांस्य। जूनियर बालक एयर रायफल में आरव सैनी ने स्वर्ण, अनमोल यादवने रजत, अवनान ने कांस्य। जूनियर बालिका एयर रायफल में प्रंशसा अग्रवाल ने स्वर्ण, अनिष्का ने रजत, अलिना खान ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान अंकुर गोयल (अर्न्तराष्ट्रीय पदक विजेता), अफजाल अहमद (राष्ट्रीय पदक विजेता), शान्तनु पुण्डीर (राष्ट्रीय पदक विजेता), अजीम (राष्ट्रीय पदक विजेता), सहिल भूषण (राष्ट्रीय खिलाड़ी), अमित पुण्डीर (राष्ट्रीय खिलाड़ी), वसीक अहमद (राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप), हर्ष सूर्या (राष्ट्रीय पदक विजेता), अंशुल गुप्ता (राष्ट्रीय पदक विजेता) सुश्री अफीफा (राष्ट्रीय पदक विजेता), अमर (राष्ट्रीय खिलाड़ी), राव तलहा (राष्ट्रीय खिलाड़ी), अदनान (नार्थ जोन चैम्पियनशिप पदक विजेता), अनमोल साहनी (राष्ट्रीय पदक विजेता) को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका विकास नैन, अर्जुन, दीपांशु चौधरी, शिवम वर्मा, शाहिद, अजीम, ईशान, उवेश, अफीफा व अदनान के द्वारा निभाई गई।  इस अवसर पर जिला रायफल क्लब सहारनपुर के सचिव देव सुमन चौहान, अमित पुण्डीर, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, शूटिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार समेत कई खेल प्रशिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निगार फार्म हाउस रटौल में रटौल मैंगो फेस्टिवल-2026 का हुआ भव्य आयोजन