सहारनपुर विभाग क्रीड़ा भारती की बैठक का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- गिल कॉलोनी स्थित एक होटल के सभागार में सहारनपुर विभाग क्रीड़ा भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेरठ प्रांत अध्यक्ष क्रीड़ा भारती विशाल मित्तल का प्रवास रहा। बैठक में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस तथा 6 सितंबर को क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी दी गई।
बैठक मे प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता में कोई भी इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल संबंधी ज्ञान का विस्तार करना तथा युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ना है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना व कार्य का विभाजन संबंधी योजना बनाई गई। क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव कपिल ने बताया कि जहां आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आम जनमानस खेल के मैदान से दूरी बनता जा रहा है। क्रीड़ा भारती उन्हीं को खेल के मैदान की ओर लाने का सकारात्मक प्रयास कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु क्रीड़ा भारती के द्वारा सहारनपुर विभाग में लगातार सकारात्मक प्रयास जारी है। बैठक का संचालन जिला मंत्री अनुज वीर रोहिला ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, दीपक कपिल, सुनील कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अंकित गुप्ता, प्रवीण कुमार, हर्ष, तरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ