Ticker

6/recent/ticker-posts

लोगों की विद्युत समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता रामसुरेश वर्मा से मिले पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर

लोगों की विद्युत समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता रामसुरेश वर्मा से मिले पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-आंधी तूफान में बिजली कट और विद्युत सुधार और EESL कंपनी के स्मार्ट मीटरो में दिक्कत आने पर नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के डेमो के लिए अधीक्षण अभियंता रामसुरेश वर्मा विद्युत से पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल मिला,अधिकारियों से मिला आश्वासन पोस्टपेड स्मार्ट सिटी में मिलेंगे ज्यादा फीचर मीटर रीडरों के शोषण से मिलेगा छुटकारा!

नगर और 32 गांवों में आंधी तूफान के बाद कई कई घंटों के बिजली कट और विद्युत पोलो को लगवाने और EESL कंपनी के स्मार्ट मीटरो में आ रही दिक्कतों के लिए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने अधीक्षण अभियंता रामसुरेश वर्मा और अधिशासी अभियंता विद्युत अवधेश कुमार से मुलाकात की पार्षदों को अधिकारियों ने बताया कि नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटरो में नए फीचर है और इस मीटर को आप खुद अपने मोबाइल की तरह सेट कर सकते है बिजली का फेस जाने या अन्य गड़बड़ी के लिए मैसेज कर सकते है ये पोस्ट पेड मीटर होंगे पार्षद मंसूर बदर ने विस्तार से पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के फीचरों को जाना और सुझाव दिए कि गरीब/मजदूर/किसी भी विद्युत उपभोक्ता का शोषण नहीं होना चाहिए पार्षद समीर अंसारी ने मानकमऊ ईदगाह ट्रांसफार्मर से आगे 6 पोल की मांग की पार्षद सईद सिद्दीकी ने हरनाथपूरा में ट्रांसफार्मर और पोलो की समस्या रखी पार्षद गुलज़ेब खान ने अपने वार्ड में झूलते विद्युत तारों को ठीक करवाने और पार्षद इज़हार मंसूरी और पार्षद जफर अंसारी ने विद्युत पोल और 11हजार लाइन घरों से शिफ्टिंग का मुद्दा रखा इस मौके पर पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद रईस पप्पू पार्षद महमूद हसन पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद मेनपाल कंपनी के pr दीपक त्यागी और अंसार साहब, सलमान जुबैरी, बुरहान जुबैरी के साथ विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने कॉलोनाइजर को जारी किया नोटिस