Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

 सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सांसद इमरान मसूद ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने औषधि केंद्र, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। 

सांसद इमरान मसूद ने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं तथा किसी प्रकार की अवैध वसूली तो नहीं की जा रही है। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक बुजुर्ग मरीज को दर्द से कराहते देख सांसद तुरंत उसके पास पहुंचे और चिकित्सकों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की समस्याएं भी सुनीं तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जिला अस्पताल में अधिकांश आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों, विशेष रूप से कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) की कमी महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर आवश्यक चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ कमियां भी सामने आईं, जिनमें सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण