चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की तैराकी टीम का हुआ चयन
चयन ट्रायल का आयोजन क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशा निर्देशन में जिला तैराकी संघ के सचिव फुरकान अहमद के द्वारा किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 05 जुलाई, 2026 तक के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशा निर्देशन में जिला तैराकी संघ के सचिव फुरकान अहमद के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल पर किया गया। जिसमे जूनियर बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे जूनियर बालक वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टॉइल में अब्दन व प्रागण। 100 मीटर फ्री स्टॉइल में मोहम्मद अब्दान। 50 मीटर बैक में मोहम्मद अब्दान। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रागण व मोहम्मद अब्दान का चयन किया गया जबकि जूनियर बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टॉइल में इशिता जैन का चयन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर बृजेश कुमार, निखिल कुमार, अशोक कुमार, हम्द राजा हुसैन, अंजलि जैन आदि उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ