मनोहरा में एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक प्रतिनिधि ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
रिपोर्ट एसडी गौतम
तीतरों-क्षेत्र के गांव मनोहरा में स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी में एमपीएल अडर -13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गंगोह विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंवार एवं कोच नागेंद्र खैवाल, कोच रवि ठाकुर एवं तीतरों थाना प्रभारी विकास चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसैन कश्यप ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 08 टीमें भाग ले रही हैं और युवाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस अंडर -13 एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में उद्घाटन मुकाबला रॉयल क्रिकेट एकेडमी मनोहरा और दधीचि क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। आयोजकों के अनुसार सभी टीमों के बीच लीग मैच के आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर गंगोह विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंवार ने कहा कि खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता और खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। तीतरों थाना प्रभारी विकास चारण ने कहा कि विद्यालय और कॉलेज के दिनों में खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है, आज मैदान में युवाओं का उत्साह देखकर उन्हें अपने छात्र जीवन के दिन याद आ गए। खेल के साथ शिक्षा पर भी दें ध्यान। उन्होंने युवाओं से खेल और पढ़ाई दोनों को समान महत्व देने की अपील की।उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देती है, जबकि खेल जीवन में ऊर्जा, संघर्ष और सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं शामली क्रिकेट एकेडमी कोच नागेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह आप 13 साल की उम्र में रुचि के साथ खेल रहे हो। इस तरह 30- 25 साल तक भी रूचि जज़्बा होना चाहिए। युवाओं को नशामुक्त रहकर खेल एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी कोच रवि ठाकुर ने बताया कि इस तरह के लीगत मैच कराने से युवाओं की प्रतिभा का पता चलता है। बच्चों में आपस में प्रेम भावना, खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। पहले दिन रॉयल क्रिकेट एकेडमी ओर दधीचि क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मुकाबला। जिसमें रॉयल क्रिकेट एकेडमी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 231 रन बनाएं। जिसमें ओपनर बल्लेबाज आर्यन 83 गेंदों में 61 रन, यश तोमर ने 44 गेंद पर 32, अब्दुल समद ने 51 गेंद पर 50 रन बनाएं। वहीं युवराज एवं यशस्वी सिंह ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जवाब में उतरी दधीचि क्रिकेट एकेडमी 25.3 ओवरों में ऑल आउट हो गई। जिसमें ओपनर बल्लेबाज रुद्राक्ष, युवराज, एलिस बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसमें देवांश ने 36 गेंद में 11 रन, आशीष ने 51 गेंद में 19 रन, शिव शिवाच ने 40 गेंद में 30 बनाए। वहीं आदि ने 6 तथा अर्जुन गुर्जर ने दो विकेट चटकाए। रॉयल क्रिकेट एकेडमी कोच रवि ठाकुर, शामली क्रिकेट कोच नागेंद्र खैवाल, रॉकी देशवाल , दधीचि क्रिकेट एकेडमी कोच सत्यम प्रकाश, नीतीश प्रधान मनोहरा, सागर कुमार, नरेश पूजना, रोबिन, सोमबीर, गुरमीत, अंकित, सचिन तोमर, राहुल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ