Ticker

6/recent/ticker-posts

पंवार क्रिकेट एकेडमी और सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीत कर फाइनल में किया प्रवेश

पंवार क्रिकेट एकेडमी और सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीत कर फाइनल में किया प्रवेश

अंडर-12 क्रिकेट समर कप के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-12 क्रिकेट समर कप 2026 के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमी फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त दमखम दिखाया। छह टीमों के बीच खेले जा रहे इस रोमांचक टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला ब्राउनवुड क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पंवार क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अमरीत पांचाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राउनवुड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 124 रन बनाए। जिसमे सेफ मलिक नें 20 बॉल पर 38 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी टीम की और से कार्तिक पाल ने 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकट अपने नाम किये। 125 रनो का पीछा करते हुए पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14 ओवर में 125 रन बनाकर 07 विकेट से मैच में जीत हासिल की। पंवार टीम की और से युगांश ने 35 बॉल में 51 रन बनाए। जबकि ब्राउनवुड टीम की और से समर ने 2 ओवर में 4 रन देकर 2 विकट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युगांश और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार सेफ मलिक को दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच अम्बेडकर स्टेडियम की टीम और सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सवेरा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान कैफ मलिक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में बल्लेबाजी करते हुए सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 247 रन बनाये। जिसमे सात्विक चौधरी ने 24 बॉल पर 57 रन की शानदार पारी खेली। अम्बेडकर स्टेडियम की टीम की और से अंशु ने 04 ओवर में 23 रन देकर 02 विकेट लिए।  बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अंबेडकर स्टेडियम की टीम 15 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से यह मैच सवेरा टीम ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई। केशव चौधरी ने 47 बॉल पर 27 रन बनाए। सवेरा टीम की और से उत्कर्ष नारायण सिंह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष नारायण सिंह और फाइटर ऑफ द मैच केशव चौधरी रहे।
टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग मिल रहा है। मैच के दौरान क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा, ललित पंवार, अजीम, आदिल, रमीज, अमजद, रश्मि कपुरिया, पूनम, अंकित कश्यप, सुरेन्दर कुमार, प्रतिज्ञा, गीत चौहान, राधिका, सहित कई सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अधिवक्ताओं ने पेपर लैस ई रजिस्ट्रीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्री कार्यालय पर की तालाबंदी