मिशन सशक्तिकरण अभियान फेस 0.5 के तहत एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं महिलाओं को किया जागरूक
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन सशक्तिकरण अभियान फेस 0.5 के तहत एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर्स व शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
एसआई देवेंद्र सिंह,एसआई टीनू चौधरी, हेड कॉन्स्टेबल नीलम, महिला पीआरडी बिंद्रावती द्वारा कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में बिल क्लिंटन स्कूल के अध्यापिका व छात्राओं /छात्रों को एकत्रित कर व कस्बे में जगह-जगह चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रही योजनाओं जैसे कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन,कन्या सुमंगला योजना , बाल विवाह प्रतिषेध, बाल कल्याण योजना ,बाल मजदूरी अपराध, थाना रामपुर मनिहारान पर बनाए गए महिला हेल्प डैक्स/मिशन सशक्ति फेस 0.5 तथा अन्य महिलाओं संबंधी योजनाओं व छात्राओं तथा महिलाओं को गुड टच बेड टच के बारे में अवगत कराते हुए उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई विभिन्न आपात सेवाएं जैसे की वुमैनपॉवर हेल्पलाइन नंबर 1090 ,माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 ,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 ,साइबर ठगी हेल्पलाइन नंबर 1930 उत्तर प्रदेश एंबुलेंस सुविधा नंबर 108 , व हाईवे दुर्घटना आदि हेल्पलाइन नंबर 1033 तथा मुख्य आपात सेवाएं पुलिस आदि 112 के बारे में अवगत कराते हुए महिलाओं को एटीएम के माध्यम से किए जाने वाले फ्रॉड में पैसे निकलते समय एटीएम पासवर्ड आदि के बारे में अवगत कराया गया तथा 1090 की वीडियो को बिल क्लिंटन स्कूल के बड़े पर्दे पर चलकर सभी छात्र-छात्राओं अध्यापकों को दिखाकर पुलिस का तत्परता से किया किया गया कार्य तथा पुलिस छवि के बारे में जागरूक किया गया सभी छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछ कर समस्याओं का अपने स्तर से होने वाली समस्या का निस्तारण किया गया।इस दौरान रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना, वीनू शर्मा सहित स्टाफ़ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ