Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार ने जीएसटी कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाया है जिससे व्यापारियों, किसानों और आम जनता को लाभ होगा-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

मोदी सरकार ने जीएसटी कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाया है जिससे व्यापारियों, किसानों और आम जनता को लाभ होगा-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाया है जिससे छोटे,मध्यमवर्गीय व्यापारियों, किसानों और आम जनता को राहत मिली है।

यूपी सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने नगर भृमण कर व्यापारियों से संवाद किया और जीएसटी रिफॉर्म के बारे में विस्तार से बताया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वन नेशन वन टैक्स की अवधारणा को साकार कर व्यापार जगत को नई दिशा दी है।जीएसटी कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाया गया है जिससे छोटे,मध्यमवर्गीय व्यापारियों, किसानों व आम जनता को भारी लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य भारत को एक एकीकृत राष्ट्रीय बाज़ार के रूप में स्थापित करना है ताकि देश पूर्ण रूप से विकसित बन सके।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक क़दम से जटिल प्रक्रिया समाप्त हुई है और व्यापार करना सुगम हुआ है।इससे कर संग्रह में पारदर्शिता बढ़ी है और भृष्टाचार पर अंकुश लगा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये उपहार उन्नति के नए अवसर प्रदान करेगा।इस दौरान पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार,प्रमोद कौशिक,भाजपा जिलाध्यक्ष(अ0 मो0)चौधरी हैदर पँवार, अनिरुद्ध सैनी, मुर्तजा प्रधान,दीपक सैनी, सचिन पँवार,योगी ओमवीर सिंह आदि काफी लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरेला पर्व पर जनपद में 30हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित