Ticker

6/recent/ticker-posts

रावण ने छल से किया माता जानकी का हरण,जटायु बचाते हुए घायल

रावण ने छल से किया माता जानकी का हरण,जटायु बचाते हुए घायल

शूर्पनखा की कटी नाक का रावण ने लिया प्रतिशोध,खर दूषण का हुआ वध

सीता हरण की गोल्डन नाइट में उमड़ी दर्शको की भारी भीड़

रावण के किरदार में कमल मल्होत्रा बने सबकी पसंद,जमकर  सराहे गए

रिपोर्ट अमित मोनू यादव

सहारनपुर-महानगर की प्राचीन लीलाओं में शुमार उत्तर रेलवे नाटक क्लब में बुधवार की रात्रि लीला में सीता हरण की गोल्डन नाइट का मंचन किया गया,जिसमें सीता हरण,खर दूषण वध की लीला को देखने लोगो में खासकर बच्चों में काफी  उत्साह देखा गया।

क्लब की श्री रामलीला में दिखाया कि किस प्रकार शूर्पनखा द्वारा राम और लक्ष्मण को बार बार विवाह के लिए परेशान करना और अंत में लक्ष्मण द्वारा शूर्पनखा की नाक काटने के बाद रावण अपनी बहन के अपमान का और दोनो भाई खर दूषण के वध का प्रतिशोध लेने के लिए रावण छल से माता जानकी का हरण कर लाता है।वही माता जानकी को बचाने के लिए जटायु घायल हो जाते है और श्री राम को ये बता कर की माता जानकी का रावण हरण कर ले गया और राम के चरणों में मृत्यु को प्राप्त हो जाते है,वाले दृश्य का मार्मिक मंचन श्रोताओं को गमगीन कर दिया।पंकज बजाज और यशपाल त्रेहान के निर्देशन में कमल मल्होत्रा ने लंकापति रावण के किरदार को अपनी दमदार प्रस्तुति दे कर सभी को आकर्षित किया।श्री राम के अभिनय में चिराग अरोड़ा,लक्ष्मण आर्यन,माता जानकी निर्मल, शूर्पणखा मुस्कान,आदि कलाकारों की प्रस्तुति को श्रोताओं द्वारा करतल ध्वनि से सराही गई।प्रभु श्री राम की आरती के समय महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह,हेमंत अरोड़ा,हैप्पी मॉर्निंग क्लब से जुड़े सभी सदस्य समेत क्लब के सदस्य और रामभक्तो ने मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम की आरती उतार अपना जीवन धन्य किया।इस अवसर पर प्रधान रवि जुनेजा, कुलवंत सिंह भाटिया,संजय फुटेला,अमित मोनू यादव, हनी वर्मा ,मनोज चिटकारा,अजय त्यागी,मुकेश दत्ता, मुकेश सेठ ,सार्थक वालिया,रमन चावला, हरीश भटेजा, हरीश डंग अनिल अरोड़ा,पंकज अवस्थी,सुमीत अरोड़ा शानू,कवल जीत सिंह कालड़ा  सुनील कश्यप,राहुल साहू, विपिन सैनी ,वासु जुनेजा,नीरज सैनी,मन्नू ग्रोवर आदि मौजूद रहे।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बुराइयों का त्यागकर शिक्षावान व धैर्यवान बने-आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी