नागर निगम सहारनपुर व ITC मिशन सुनेहरा कल की पहल
‘सेल्फी विद स्वच्छता प्रहरि’ सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- स्वच्छता ही सेवा अभियान को और अधिक सशक्त बनाने तथा नागरिकों के मन में सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर निगम सहारनपुर के सहयोग से ITC मिशन सुनेहरा कल द्वारा एक विशेष पहल की गई है।इस पहल के अंतर्गत ‘सेल्फी विद स्वच्छता प्रहरि’ शीर्षक से आकर्षक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है, जिसे नगर निगम परिसर एवं जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय द्वारा एवं स्वच्छता प्रहरियों संग सेल्फी लेकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कहा कि “सफाई कर्मी हमारे समाज के सच्चे प्रहरी हैं। उनके परिश्रम से ही हम सबको स्वच्छ वातावरण मिलता है। यह सेल्फी प्वाइंट उनके सम्मान का प्रतीक बनेगा और नागरिकों को प्रेरित करेगा कि वे स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, ITC मिशन सुनेहरा कल के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इस सेल्फी प्वाइंट का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सफाई कर्मियों को समाज में विशेष सम्मान दिलाना है
0 टिप्पणियाँ