Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभा ज्ञान स्कूल में नवरात्रों की दिव्य झांकी,का आयोजन किया गया

प्रभा ज्ञान स्कूल में नवरात्रों की दिव्य झांकी,का  आयोजन किया गया 

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह-प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में भक्ति और भाव से सराबोर रहा। नवरात्रों के पावन अवसर पर छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ रूपों की ऐसी अद्भुत प्रस्तुति दी कि मानो स्वयं नव देवियाँ प्रकट हो गई हों।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती शालू चौधरी तथा वरिष्ठ शिक्षकों-शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात लक्ष्मी, रिया और दिशु ने अपने मधुर गीतों द्वारा माँ की स्तुति प्रस्तुत की।इसके उपरांत छात्राओं ने एक-एक करके माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों का अवतार धारण कर मंच पर प्रवेश किया पल्लवी ने शैलपुत्री,तनिष्का ने स्कंदमाता,रोहिणी ने ब्रह्मचारिणी,प्रतिष्ठा ने महागौरी,अनिका ने चंद्रघंटा,कीर्ति ने कालरात्रि,वैष्णवी ने कुशमांडा,आरोगी ने सिद्धिदात्री,आराध्या ने कात्यायनी व नायरा ने दुर्गा के स्वरूप को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में पिहू ने मंत्रोच्चारण से वातावरण को और भी पावन बना दिया।इस आयोजन का संचालन ऐम्बिशन हाउस की आरिफ़ा ने कुशलता से किया।इस के आलावा नैना,मंजू ,बालेश, ट्विंकल, रूपाली,प्रियंका और पंकज ने भी अपने विशेष सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बुराइयों का त्यागकर शिक्षावान व धैर्यवान बने-आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी