Ticker

6/recent/ticker-posts

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पूर्व निकाली गई जल कलश यात्रा

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पूर्व निकाली गई जल कलश यात्रा 

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ भव्य जल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ।जल कलश यात्रा में शामिल कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पूर्व जल कलश यात्रा निकाली गई।जल कलश यात्रा कथा स्थल से आरंभ हुई।महिलाएं मंगल कलश लेकर कीर्तन करते हुए शामिल हुई। कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले के सानिध्य में कलश यात्रा तहसील मार्ग, दिल्ली रोड, शिवपुरी आदि से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुँची।मुख्य यजमान गौरव मित्तल, प्रियांशी, विजय शर्मा सपना, हरिओम राजेश रहे। कथा आरंभ में कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज ने भागवत के चार अक्षरों की व्याख्या के बारे में बताया कि भाव अर्थात प्रकाश यह कथा हृदय में आत्म प्रकाश करने वाली है।इसी सत्य प्रकाश की खोज में यहाँ के लोग सदा लगे रहते हैं और इस देश का नाम भारत है। कथा वाचक ने भागवत के सार को श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा कि  यह ग्रंथ भवसागर से पार जाने की नौका है।कथा के अमृत सार व भजन को सुनकर श्रद्धालु आनंद में झूमते रहे। इससे पूर्व कथा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरपर्सन रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने किया।कलश यात्रा का उदघाटन नवीन गुप्ता ने किया। अतिथियों ने आचार्य श्री का मंगल तिलक व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कथा के आयोजन में श्री राम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल, सुरेंद्र फौजी, विजय शर्मा,मनोज शर्मा बॉबी, पदम सिंह एडवोकेट, विजय आनंद, हरिओम शर्मा, नीरज शर्मा, श्यामलाल, सागर,आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सत्संगी बाबा निकला चिकित्सक की कार पर फायरिंग का मास्टरमाइंड