Ticker

6/recent/ticker-posts

फुटबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का सहारनपुर मे हुआ आयोजन

फुटबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का सहारनपुर मे हुआ आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- फुटबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मंडल की फुटबॉल टीम में किया गया। 

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 28 सितम्बर, 2025 तक आगरा में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर खान ने बताया कि चयन समिति में सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर खान, उपाध्यक्ष अशुतोष कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी अंकित राठौर, मोहम्मद उजैफ, अक्षत धीमान और संजय भट्ट उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महापौर ने मुख्यमंत्री से की शहर में दो फ्लाई ओवर बनवाने की मांग