जनपद को स्वच्छ सुन्दर बनाने के लिए हर तरफ जारी है सफाई अभियान
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार कर रहे अभियान की समीक्षा
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-धर्मनगरी को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में पिछले 56दिनों से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों,धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार के अनुसार बीएचईएल क्षेत्र में एसबीआई बैंक सेक्टर-1 से ईटीएच चौराहा तक साफ सफाई अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 सड़क किनारे एवं सिटी एरिया में भी साफ सफाई का अभियान चलाया गया।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि हरिद्वार लक्सर मार्ग पर जियापोता एवं अजीतपुर,नूरपुर, पंजन हेडी आदि क्षेत्रों में सफाई का कार्य कराया गया। खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि उदाल्हेरी,कुरड़ी,नागला सिकंदर में साफ सफाई का कार्य कराया गया। खंड विकास अधिकारी रुड़की के अनुसार ग्राम पंचायत सुल्तानपुर ,साबतवाली,डेलना एवं अकबरपुर फाजिलपुर क्षेत्रांतर्गत साफ अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत खानपुर, प्रहलादपुर एवं गोवर्धनपुर आदि क्षेत्रों में साफ सफाई कराया गया तथा लगभग 10कुंटल प्लास्टिक एवं कचरा एकत्रित किया गया।ग्राम दादूपुर में नमो स्वच्छता समिति,मोहल्ला समिति के सदस्यों एवं भुवेश्वरी महिला आश्रम,आईटीसी मिशन सुनहरा कल के द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान क्षेत्र में चलाया गया।नाई घाट पर भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।’जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील’’गांव-गांव,घर-घर यह संदेश पहुंचाना है।’
0 टिप्पणियाँ