Ticker

6/recent/ticker-posts

कारोबारी को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कारोबारी को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कारोबारी को धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकद्मे दर्ज हैं।पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

31दिसम्बर केशवनगर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर सचिन पुत्र ओमकार निवासी केशव नगर पूर्वी लकसर के खिलाफ दुकान पर आकर तमंचा दिखाकर तोड़फोड,गाली गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देेने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उसे तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, हेडकांस्टेबल शमशेर खां, कांस्टेबल मनोज शर्मा व होमगार्ड इमरान शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा