Ticker

6/recent/ticker-posts

आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को किया बरामद

आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को किया बरामद 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कोतवाली सिडकुल पुलिस ने नाबालिग के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

बिजनौर निवासी महिला ने 24दिसम्बर को पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आरोपी चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात थाना कोतवाली बिजनौर को गिरफ्तार कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम मंे एसआई इंद्रजीत सिंह राणा व महिला हेडकांस्टेबल उमा सरोहा शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा