सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाएं आम आदमी को मिले-राज्यमंत्री जसवंत सैनी
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाएं आम आदमी को मिलनी चाहिएं।सरकार भी अनेक योजनाएं चला रही है।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा,पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के कार्यालय व मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि आम जनता को सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाइयां मिलनी चाहिएं।केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को व्यापारियों के हित में कार्य करना चाहिए।पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष संदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष अमित गोयल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस दौरान विपुल जैन,दीपक सैनी,गोपाल रोहिल्ला,आस मोहम्मद सैफ़ी,सभासद संदीप सैनी, अनंगपाल,अरुण,डॉ जितेंद्र आदि काफ़ी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ