कोतवाली पुलिस ने एक बाईक चोर को बाईक सहित किया गिरफ्तार
रिपोर्ट अमन मलिक डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-कोतवाली पुलिस ने एक बाईक चोर को बाईक सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।आवश्यक विधिक कार्रवाही के बाद अभियुक्त के न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार के नेतृत्व में एसआई ललित कुमार ने हैड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह व चेतन राणा के साथ एक बाईक चोर आदित्य पुत्र नाथीराम निवासी मौहल्ला काज़ियान रामपुर मनिहारान को एक सिल्वर कलर की बजाज प्लेटिना बाईक सहित गिरफ्तार किया है।अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ