प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा शहर - महापौर
किशनपुरा में 11 लाख से बनेगी सड़क, महापौर ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड नंबर 23, किशनपुरा में पूजा अर्चना के बाद सड़क पर गेंती चलाकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम की निधि से निर्मित होने वाली सड़क पर लगभग 11 लाख रुपये की लागत आयेगी।
वार्ड 23 के किशनपुरा की सड़क ठीक कराने की मांग क्षेत्र के लोग काफी समय से कर रहे थे। महापौर डॉ. अजय कुमार के किशनपुरा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधिवत् पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर तथा सड़क पर गंेती चलाकर महापौर ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर लगातार प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। निगम द्वारा शहर में सड़क, नाला-नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए पम्प स्थापना आदि कार्य लगातार किये जा रहे है और यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर नगर निगम और महापौर डॉ. अजय कुमार का आभार व्यक्त किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और वार्ड के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा व महानगर कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ