राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह का श्रीनगर हुआ स्वागत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
जम्मू कश्मीर-श्रीनगर के बारामूला पहुंचने पर बारामूला के जिलाध्यक्ष शिराज मलिक ने अपने निवास पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि कल 23 जून दिन मंगलवार को गुलमर्ग रोड माग़म मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। और परसों बुधवार को मेधावी छात्र छात्राओं को व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत किया जाएगा इसके लिए हम युवाओं की टीम तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पूरे देश में युवाओं की पसंद बनते जा रहे है। युवाओं में जयंत चौधरी की लोकप्रियता से पूरे देश में राष्ट्रीय लोकदल का जनाधार बढ़ रहा है। इस अवसर पर श्रीनगर के अध्यक्ष डॉ हमीद,नजीर अहमद मलिक,इरफान अहमद,हिलाल अहमद मलिक,मंजूर अहमद,शोएब मलिक आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ