Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम 

रिपोर्ट अमन मालिक कराई वापस

रामपुर मनिहारान-कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की शत प्रतिशत रकम वापस कराई है।पूरी रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विगत 18 जून को ग्राम कुराली निवासी मेमचन्द पुत्र सीताराम के साथ साईबर ठग द्वारा 48 हज़ार रुपये का फ्रॉड कर लिया गया था।मेमचन्द ने ऑनलाइन साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम एसआई पुष्पेंद्र सिंह,एसआई नेहा, कम्प्यूटर ऑपरेटर कपिलदेव,कॉन्स्टेबल दीपक, आकांक्षा व कविता सिंह ने कार्रवाही करते हुए पीड़ित की 48 हज़ार की पूरी रकम वापस करा दी।पूरा पैसा वापस पाकर पीड़ित मेमचन्द का चेहरा खिल उठा और उसने पुलिस का आभार प्रकट किया।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि किसी को भी पासवर्ड या ओटीपी न बताएँ।जागरूकता से साईबर ठगी से बचा जा सकता है।इसके बावजूद यदि किसी के साथ ऐसा हो जाए तो फ़ौरन पुलिस को सूचना दें।a

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम