Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे भागवताचार्य पं. उद्धव कोदंड

भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे भागवताचार्य पं. उद्धव कोदंड

पिता का आशीर्वाद लेकर किया शुभारंभ, रामलीला समिति ने कराया मुंह मीठा

रिपोर्ट रवि बख्शी

सहारनपुर-नगर के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं महामंडलेश्वर पंडित अनिल कोदंड जी के सुपुत्र तथा प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित उद्धव कोदंड जी इस वर्ष भगवान श्रीराम की भूमिका श्री राम कृष्ण नाटक क्लब, जुबली पार्क रामलीला में निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पंडित उद्धव कोदंड जी इससे पूर्व लगातार छह वर्षों तक स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर क्लब, गांधी पार्क रामलीला में प्रभु श्रीराम का सजीव एवं प्रभावशाली अभिनय कर श्रद्धालुओं की सराहना प्राप्त कर चुके हैं। इस वर्ष वे भगवान की कृपा एवं इच्छा से जुबली पार्क रामलीला के मंच पर पहली बार भगवान श्रीराम के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह मंच उनके लिए एक नई शुरुआत और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।इस अवसर पर जुबली पार्क रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बेरीबाग स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनके पिता महामंडलेश्वर पंडित अनिल कोदंड जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंडित उद्धव कोदंड जी का मुंह मीठा कर उनके उज्ज्वल एवं सफल मंचन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान रामलीला प्रधान महेन्द्र तनेजा, पाली कालड़ा, रम्मी धवन, अमित भसीन, सुरेश निझावन एवं संजय अरोड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।रामलीला समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि पंडित उद्धव कोदंड जी अपने प्रभावशाली अभिनय, मधुर वाणी और धार्मिक संस्कारों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे भागवताचार्य पं. उद्धव कोदंड