जन जन की सरकार से घर-घर पहुंच रहा योजनाओं का लाभ -विधायक
बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया
रिपोर्ट श्रवण झा
देहरादून-प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सहसपुर विकासखंड की न्याय पंचायत रामपुर,भाऊवाला में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)के.के.मिश्रा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 567लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।इस
अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,दर्जाधारी राज्यमंत्री भूवन विक्रम डबराल,ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत तथा अपर सचिव रूचि मोहन रयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में कृषि विभाग द्वारा 80प्रतिशत अनुदान पर स्वर्णा जैविक बासमती उत्पादक संगठन को 4लाख रुपये की धनराशि से 02पावर वीडर,02 आटा चक्की,03 चेक कटर,05स्प्रे मशीन तथा 01ब्रश कटर सहित विभिन्न कृषि यंत्र वितरित किए गए।बाल विकास विभाग ने 05महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10लाभार्थियों को किशोरी किट प्रदान की।शिविर के दौरान 05व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन किया गया तथा 02लोगों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि‘जन-जन की सरकार’कार्यक्रम के माध्यम से पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम रूप से पहुँचाया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रहा है।विधायक ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से 15दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार‘सबका साथ,सबका विश्वास,सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ जनहित के कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण किया।शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 110शिकायतें प्रस्तुत की गईं,जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने अवैध अतिक्रमण,भूमि सीमांकन,खनन,सिंचाई,सड़क,विद्युत एवं पेयजल से संबंधित 110शिकायतें दर्ज कराईं।बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक पद्धति से 94,होम्योपैथिक से 74 तथा आयुर्वेदिक पद्धति से 106व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।राजस्व विभाग द्वारा 26प्रमाण पत्र जारी किए।कृषि विभाग ने 28 तथा उद्यान विभाग ने 10किसानों को कृषि यंत्र,बीज एवं प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ प्रदान किया।समाज कल्याण विभाग ने 13पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत की।जिला पूर्ति विभाग द्वारा 35राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई।बाल विकास विभाग ने 16,एनआरएलएम ने 22,सैनिक कल्याण विभाग ने 08 तथा श्रम विभाग ने 07लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया।शिविर में जिला अध्यक्ष मीता सिंह,उपाध्यक्ष दयानन्द जोशी, जिला महामंत्री यशपाल नेगी,जिला मंत्री प्रमोद सिंह,कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिम,जिप सदस्य हुकुम पाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता मेहता,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रजनीश शर्मा,ग्राम प्रधान पुष्पा चौहान,अंजू शर्मा,कैलाश सिंह,सोनिया रमोला,शिवानी,सुमित्रा नेगी,संदीप,शुभम,ममता,चतर सिंह, नीरज नेगी सहित,,उपजिलाधिकारी विनोद कुमार,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ,तहसीलदार विवेक राजौरी,खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह,सीईओ वीके ़ढौडियाल,सीएओ देवेन्द्र सिंह राणा,डीपीओ जितेन्द्र कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ