शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-धन्वन्तरि फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा लगभग 270 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समुचित परामर्श व दवाइयां वितरित की गई स्थानीय लिंक रोड स्थित उड़ान स्कूल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन धन्वन्तरि फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम कुमार चावला व स्कूल के संचालक अजय सिंघल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया तत्पाश्चात डॉ ममता चावला, डॉ जे एस मनचंदा, डॉ संजीव वर्मा, डॉ भावेश चावला, डॉ राजेश विरमानी, डॉ श्वेता विरमानी, आई क्यू के डॉ मुकुंद राजगोपालन, डॉ अल्पना त्रिपाठी, डॉ साकेत गर्ग, डॉ नंदिनी ने सैकड़ों बच्चों समेत लगभग 270 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समुचित परामर्श दिया शिविर में रोगियों की ब्लड शुगर की भी जांच की गई धन्वन्तरि फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रामकुमार चावला ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य गरीब व जरूरत मंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि गरीब लोग पैसे के अभाव में गंभीर बीमारियों का शिकार न बन सके

0 टिप्पणियाँ