Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 9 सदस्यीय टीम घोषित

उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 9 सदस्यीय टीम घोषित

खिलाड़ियों का चयन जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा एवं मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया

चयनित टीम की घोषणा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता के द्वारा की गई

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की जिला टीम का चयन कर लिया गया है। आगामी 07 और 08 मई को होने वाली इस प्रतियोगिता में सहारनपुर की 02 बालिकाओं सहित कुल 09 खिलाड़ी पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा और मुस्तकीम अंसारी की चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए टीम का चयन किया। चयनित टीम की औपचारिक घोषणा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने बताया की सहारनपुर की टीम में  बालिका वर्ग में काजल (400 मीटर) और स्वाति प्रजापति (भाला फेंक), वहीं बालक वर्ग में संजय शर्मा (100 मीटर), विजय कश्यप (200 मीटर), युगांक चौधरी (200 व 800 मीटर), गौरव शर्मा (800 मीटर), नवनीत (800 मीटर), सईब (5000 मीटर) और अजय कुमार का 10,000 मीटर दौड़ इवेंट में चयन किया गया।जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता और अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सहारनपुर के खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और संघ का मार्गदर्शन रंग लाएगा।जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जो खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें 22 से 25 मई तक रांची (झारखंड) में होने वाली 29वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा।चयनित खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के के क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, समित पंवार, पॉपिन कुमार, गौरव चौहान, मनीष कुमार, सोनवीर सिंह, मनोज प्रजापति, अनुज कुमार, अनिल भाटी, नूरीन जहां आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फर्स्ट इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ भव्य समापन