एकेडेमी ऑफ डायबिटीज एवं कार्डियारीनल (डी०सी०आर० फोरम) मेडिसिन लंदन एवं केड द्वारा डा० संजीव मिगलानी को लिओनेल आपे फैलोशिप लंदन से किया सम्मानित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
मुम्बई - जे डब्लु मेरियट में डी०सी०आर० फोरम लंदन एवं केड द्वारा एक संयुक्त डायबिटीज कार्डियक एवं रीनल मेडिसिन की एक कार्पोस हुई कार्केस में देश एंव विदेश से आये अनुभवी डाक्टरों ने अपने विचार साझा किये जिसमें डायबिटीज कार्डियक (हृदय) व रीनल के क्षेत्र में भारत के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया उत्तराखण्ड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ चिकित्सक डा० संजीव मिगलानी को यू के लंदन से आये प्रोफेसर स्टेफन डेल प्रेटो और प्रोफेसर एले फरननीनी और प्रोफेसर रली हालमेन न सयुक्त रूप से लिआनेल आपे फैलोशिप से सम्मानित किया जिसमें उनको एक प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया। डा० संजीव मिगलानी को पिछले 25 सालों से डायबिटीज कार्डियक एवं रीनल (डी०सी०आर०) के क्षेत्र में शोधपत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए यह फैलोशिप प्रदान की गयी। इस कार्केस में प्रोफेसर ग्यिान फेडिनी प्रोफेसर लेम्बर प्रोफेसर मार्क पेटरी डारेक्टर डा० हर्ष वर्धन, डा० शैलजा और डा० संजीव शाह एवं डा० टीनी नायर और अनन्त निगम और डा० सदानन्द सेठी आदि उपस्थित रहे। डा० संजीव मिगलानी ने डी०सी०आर० फोरम लंदन से आये एकेडेमिक डारेक्टरों को धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ