Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन होगा- भगत सिंह वर्मा।

 पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ा आंदोलन होगा- भगत सिंह वर्मा।

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -तल्हेड़ी बुजुर्ग- पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़े आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आजादी से अब तक प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा को अब यहां के 26 जिलों की 8 करोड़ जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने एम्स आईआईटी आईआईएम एन आई टी सभी बड़े संस्थान पूर्वांचल मैं स्थापित किए गए हैं
 ग्राम बचीटी में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़े आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आजादी से अब तक प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा को अब यहां के 26 जिलों की 8 करोड़ जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने एम्स आईआईटी आईआईएम एन आई टी सभी बड़े संस्थान पूर्वांचल मैं स्थापित किए गए हैंभगत सिंह वर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का संचालन लखनऊ में बैठकर मुख्यमंत्री सही से नहीं कर पाते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से ही मुख्यमंत्री होगा और मंत्री होंगे। और यही के 100% शिक्षित युवा सरकारी नौकरी में होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही एम्स आई आई टी आई आई एम एन आई टी जैसे बड़े संस्थान होंगे। यहां की कानून व्यवस्था एकदम मिसाल होगी। यहीं पर राजधानी और हाईकोर्ट होगा और यहां के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा चीनी मिलों में गन्ना किसानों का शोषण बंद होगा। गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल मिलेगा। और गन्ना भुगतान नकद होगा। सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और बेहतर होगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो पार्टी या दल पृथक राज्य का समर्थन नहीं करेगा। उसे यहां के लोग किसी भी कीमत पर वोट नहीं देंगे। भगत सिंह वर्मा ने जाति बिरादरी धर्म पार्टी व दलों से ऊपर उठकर सभी को मिलकर पृथक राज्य निर्माण के संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता इश्तियाक त्यागी ने की। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी ने कहा कि अब पृथक राज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में बनकर ही रहेगा। इसके लिए पश्चिम की जनता खड़ी हो चुकी है। और युवा शक्ति व छात्र इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मोहम्मद मुखिया त्यागी ने कहा कि भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में हम घर-घर गांव गांव नगर नगर जाकर पश्चिम प्रदेश को बनवाकर ही चैन से बैठेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर जिला मंत्री महबूब हसन हाजी मन्नान त्यागी चौधरी शरीफ अहमद सलीम अहमद मुस्ताक अली शमशेर मोहम्मद इनायत एहतेशाम चौधरी कंवरपाल सिंह उस्मान त्यागी मोहम्मद जाहिद इस्लाम त्यागी अफजल अमजद अब्दुल त्यागी मोहम्मद नासिर शाहिद रूकबान त्यागी चौधरी एहसान त्यागी ग़ालिब त्यागी मोहम्मद सुभान त्यागी अब्दुल त्यागी नफीस त्यागी नाजिम त्यागी आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच